Headlines
Loading...
IPL फेज-2 के लिए BCCI द्वारा जारी किए गए चौकाने वाले नियम

IPL फेज-2 के लिए BCCI द्वारा जारी किए गए चौकाने वाले नियम

46 पन्नों की स्वास्थ्य सलाह


विश्व प्रसिद्ध आईपीएल टूर्नामेंट 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने IPL 2021 के दूसरे चरण के लिए कई चौंकाने वाले नए नियम पेश किए हैं।


यदि गेंद स्टैंड (दर्शकदीर्घा) में चली जाती है तो उसे बदल दिया जाएगा।

मूल गेंद को मिलने पर साफ करने के बाद लाइब्रेरी में रखा जाएगा। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

(यह बदलाव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा है क्योंकि गेंद के दर्शकों के संपर्क में आने पर संक्रमित होने की पूरी संभावना है)


बल्लेबाजों को फायदा - स्टेडियम से बाहर आने पर या स्टैंड में आने पर गेंद को बदलने से बल्लेबाजों को अधिक फायदा होगा क्योंकि नई गेंद हार्ड होगी और यह आसानी से बल्ले पर आ जाएगी, लेकिन स्पिनरों को इससे परेशानी होगी क्योंकि उन्हें समय-समय पर नई गेंद से गेंदबाजी करनी पड़ेगी।


       बायो-सिक्योर बबल प्रोटोकॉल


BCCI द्वारा बनाए गए बायो-बबल ब्रीच के कारण IPL 2020 को निलंबित कर दिया गया था। इसलिए बोर्ड अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी है कि ‘बबल ब्रीच’ होने पर फ्रेंचाइजी के सदस्य और परिवारों को सजा का भी सामना करना पड़ सकता है।


सलाइवा

     

कोरोना महामारी के चलते अनिल कुंबले की अगुवाई में 

आईसीसी क्रिकेट समिति की बैठक में गेंद को चमकाने के लिए लार का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसका भी सीधा असर गेंदबाजों के प्रदर्शन पर पड़ता है।


शेड्यूल-

पहला मैच-

19 सितंबर 2021- पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस vs. चेन्नई सुपर किंग्स 

           

ग्रुप चरण का आखिरी मैच-

08 अक्टूबर 2021- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs. दिल्ली कैपिटल्स


पहला क्वालीफायर मैच 10 अक्टूबर को दुबई में होगा।


एलिमिनेटर मैच 11 अक्टूबर को शारजहा में होगा।


दूसरा क्वालीफायर मैच 13 अक्टूबर को शारजहा में होगा।


फाइनल मैच 15 अक्टूबर को दुबई में होगा।

       

       



 

0 Comments: